डीडीयू-सम्बद्ध कॉलेजों में नामांकन तेज़, बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

Spread the love

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और सम्बद्ध महाविद्यालयों से इस सत्र में अच्छी खबर आ रही है। पारंपरिक शिक्षा में घटते विद्यार्थियों के बीच इस बार डीडीयू और कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 7.01 प्रतिशत बढ़ी है ,जोकि विश्विद्यालय के लिए एक अच्छी उपलब्धि है। 

NEP (National education policy -2020),राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में जीईआर को लगातार बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, एनईपी लागू होने के बाद कॉलेजों में छात्र संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। कम होती छात्र संख्या को एनईपी लागू किए जाने से जोड़कर ग़लत धारणा बनाई जा रही थी। अब वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6529 बढ़ने से इन बातों और धारणाओं पर रूकावट लगेगी। 

कुशीनगर में सत्र 2024-25 में 29197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। सत्र 2023-24 में 22884 और उसी के साथ 2022-23 में 25183 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।

देवरिया में वर्तमान सत्र में 34,638, सत्र 2023-24 में 32073 और 2022- 23 में 33868 ने प्रवेश लिया था। डीडीयू और गोरखपुर के कॉलेजों में वर्तमान सत्र में 37781, सत्र 2023- 24 में 38130 और सत्र 2022-23 में 39,915 ने प्रवेश लिया था। 

64 प्रतिशत है छात्राओं की संख्या :डीडीयू व कॉलेजों में कुल 63972 छात्राओं और 35824 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। वहीं छात्राएं कुल 64.04 प्रतिशत हैं तो छात्रों का अनुपात 35.96 प्रतिशत है।

पहली बार विश्विद्यालय कैंपस में विद्यार्थियों की संख्या 7 हजार

विश्वविद्यालय में पहली बार नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। इस सत्र में कुल 7409 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 

सत्र के हिसाब से नव प्रवेशित विद्यार्थी

सत्र              विद्यार्थि 

2024-25      99,616

2023-24      93,078

2022-23      97,966

2021-22      1,23,969

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू ने क्या कहा ?

पिछले चार-पांच वर्षों का अलग-अलग डेटा निकलवाया गया है। इसमें सकारात्मक संदेश मिले हैं। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में करीब सात प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जीईआर बढाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से यह संभव हुआ है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

विशाल पाकड़ के पेड़ की गोद में बच्चों ने हासिल की शिक्षा , विश्व पर्यावरण दिवस पर चली एक दिन की पाठशाला

Spread the love

Spread the loveगोरखपुर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके जाफरा बाजार स्थित विशालकाय पाकड़ के पेड़ की छांव में

Read More »

इमाम अहमद रज़ा अवार्ड से नवाजे गए मुफ्ती मोहम्मद शोऐब रज़ा*

Spread the love

Spread the loveसिद्धार्थनगर: जनपद के मरकज़ी इदारा दारुल उलूम इमाम अहमद रज़ा में आयोजित सिल्वर जुबली पैयाम-ए-हक कॉन्फ्रेंस और जलसा-ए-दस्तार

Read More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *