चांद नहीं दिखा, माहे सफ़र का आगाज़ बुधवार से

Spread the love

मनाया जाएगा आला हज़रत का उर्स -ए-पाक

सैयद फरहान अहमद
"द आवाज़"

चांद नहीं दिखा, माहे सफ़र का आगाज़ बुधवार से
सफ़र - इस्लामिक साल का दूसरा महीना

गोरखपुर। दीन--इस्लाम के दूसरे माह 'सफ़र' का आगाज़ बुधवार 7 अगस्त से होगा। उलमा किराम ने बताया कि सोमवार को गोरखपुर व आसपास के जिलों में माहे सफ़र का चांद नहीं दिखा। माहे सफ़र में देश-विदेश की अज़ीम मुक़द्दस हस्तियों जैसे सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना सलमान फारसी रदियल्लाहु अन्हु, हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु, अल्लामा फज़ले हक़ खैराबादी, आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां, सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी, हज़रत मुजद्दिदे अल्फे सानी इमाम शैख़ अहमद सरहिंदी फारूकी आदि का उर्स-ए-पाक मोहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाता है।

माह-ए-सफ़र में मुक़द्दस हस्तियों का विसाल : 1446 हिजरी/2024

दीन-ए-इस्लाम का दूसरा महीना

1. हज़रत सैयद हाजी वारिस अली शाह अलैहिर्रहमां (विसाल - 1 सफ़र 1323 हिजरी, 6 अप्रैल 1905), मजार - देवा शरीफ, उ0 प्र0

2. हज़रत इमाम अबू अब्दुल्लाह मोहम्मद हाकिम मुहद्दिस निशापुरी अलैहिर्रहमां (विसाल - 3 सफ़र 403 हिजरी), मजार - निशापुर, ईरान

3. उम्मुल मोमिनीन हज़रते सैयदा मैमूना रदियल्लाहु अन्हा (विसाल - 5 सफ़र 51 हिजरी), मजार - सरीफ, मक्का मुकर्रमा

4. हज़रत अल्लामा मुफ़्ती हसनैन रज़ा खां अलैहिर्रहमां (विसाल - 5 सफ़र 1401 हिजरी), मजार - बरेली शरीफ, उ0 प्र0

5. हज़रत अल्लामा मौलाना शरीफुल हक़ अमज़दी अलैहिर्रहमां (विसाल - 6 सफ़र 1420 हिजरी), मजार - घोसी, मऊ उ0 प्र0

6. हज़रत सैयद अब्दुल्लाह शाह क़ादरी उर्फ़ बुल्लेह शाह बाबा अलैहिर्रहमां (विसाल - 6 सफ़र 1171 हिजरी), मजार - कसूर

7. हज़रत शैख़ बहाउद्दीन ज़करिया मुल्तानी अलैहिर्रहमां (विसाल - 7 सफ़र 666 हिजरी), मजार - मुल्तान, पाक

8. हज़रत अबुल फैज़ सौबान जुन्नून इब्ने इब्राहीम अल मिस्री अलैहिर्रहमां (विसाल - 10 सफ़र 245 हिजरी), मजार - कैरो, मिस्र

9. सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना सलमान अल फ़ारसी रदियल्लाहु अन्हु (विसाल - 11 सफ़र 33 हिजरी), मजार - मदाइन, इराक

10. हज़रत मुफ़स्सिरे आज़म मौलाना मोहम्मद इब्राहीम रज़ा खां उर्फ़ जीलानी मियां अलैहिर्रहमां (विसाल - 11 सफ़र 1385 हिजरी), मजार - बरेली शरीफ, उ0 प्र0

11. हज़रत शाह अब्दुर्रहीम मुहद्दिस देहलवी अलैहिर्रहमां (विसाल - 12 सफ़र 1131 हिजरी), मजार - दिल्ली

12. हज़रत शाह अल्लामा फज़ले हक़ खैराबादी अलैहिर्रहमां (विसाल - 12 सफ़र 1278 हिजरी), मजार - पोर्ट ब्लेयर, अंडमान

13. हज़रत इमाम अहमद इब्ने शोएब अन नसाई अलैहिर्रहमां (विसाल - 13 सफ़र 303 हिजरी), मजार - मक्का मुकर्रमा

14. हज़रत ख़्वाजा मालिक बिन दीनार अलैहिर्रहमां (विसाल - 14 सफ़र 130 हिजरी), मजार - कासरगोड़, केरला

15. हज़रत अल्लामा मौलाना अरशदुल क़ादरी अलैहिर्रहमां (विसाल - 15 सफ़र 1423 हिजरी), मजार - जमशेदपुर, झारखंड

16. हज़रत अबू हसन सैयद अली हुजवेरी दाता गंज बख्श अलैहिर्रहमां (विसाल -18 सफ़र 465 हिजरी), मजार - पाक

17. हज़रत मखदूम शाह मीना मोहम्मद लखनवी अलैहिर्रहमां (विसाल - 23 सफ़र 884 हिजरी), मजार - लखनऊ, उ0 प्र0

18. मुजद्दिदे आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी अलैहिर्रहमां (विसाल - 25 सफ़र 1340 हिजरी), मजार - बरेली शरीफ, उ0 प्र0

19. हज़रत सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी अलैहिर्रहमां (विसाल - 27 सफ़र 589 हिजरी), मजार - दमिश़्क, सीरिया

20. हज़रत इमाम बदरुद्दीन महमूद अल ऐनी अलैहिर्रहमां (विसाल - 27 सफ़र 855 हिजरी), मजार - कैरो, मिस्र

21. हज़रत सैयदना इमाम हसन मुज्तबा रदियल्लाहु अन्हु (विसाल - 28 सफ़र 50 हिजरी), मजार - जन्नतुल बकीं, मदीना मुनव्वरा

22. हज़रत मुजद्दिदे अल्फे सानी इमाम शैख़ अहमद सरहिंदी फारूकी अलैहिर्रहमां (विसाल - 28 सफ़र 1034 हिजरी), मजार - सरहिंद, पंजाब

  • Syed Farhan Ahmad

    Related Posts

    अनिल कुमार मौर्य एक बार फिर बने इंजए के जिलाध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर, झारखंड। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की जिला पूर्वी सिंहभूम इकाई का पुनर्गठन साकची, हाजी अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में किया गया।    यह पुनर्गठन राष्ट्रीय…

    सांप्रदायिकता पर निर्मित फ़िल्म ‘फ़िराक़’ दिखाई गई

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर। गोरखपुर सिनेफाइल्स की ओर से ‘शहीद भगत सिंह पुस्तकालय’, संस्कृति कुटीर जाफ़रा बाजार में नंदिता दास द्वारा सांप्रदायिकता पर निर्मित फ़िल्म ‘फ़िराक़’ की स्क्रीनिंग किया गए। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *