जेसीबी व छत पर चढ़कर उड़ाए 100, 200 और 500 रुपए के नोट
सिद्धार्थनगर, उप्र। देवलहवा गांव में दो भाइयों का निकाह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दो भाइयों का एक ही दिन निकाह था। दोनों को अपने निकाह की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने घर पर दुल्हन आने से पहले ही 20 लाख रुपये अवाम में उड़ा डाले। महज हवाई बाते थी। इस निकाह में 10 हज़ार के नोटो की गड्डियां उड़ाई गई। गांव के अफजाल और अरमान नाम के दो भाइयों का निकाह बहुत धूमधाम से हुआ। निकाह के मौके पर जब नोटों की बारिश हुई तो सभी हैरान रह गए। जेसीबी और छत पर चढ़कर नोटों की खूब बारिश की गई।
निकाह में हुई नोटों की बारिश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निकाह में छत और जेसीबी पर चढ़कर 100, 200 और 500 रुपए के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में नकली नोटो के उड़ाने के वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नज़र आ रहे हैं।
ऐसा लग रहा था मानो यह कोई आम निकाह नहीं बल्कि किसी नवाब का निकाह हो रहा है। नोटों की बारिश के बीच बाराती और गांव वाले इसे लूटने के लिए उमड़ पड़े। निकाह में ऐसा नजारा था कि हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया। इस तरह का निकाह बहुत ही कम देखने को मिलता है। बारात में लड़के वालों ने जिस तरह से नोटों की बौछार कि उसे देखकर बड़े-बड़े घरानों के लोग भी हैरान हैं।बड़े से बड़ा अमीर भी बारात में इस तरह से नोटों की बारिश नहीं करता।
लड़के वाले जेसीबी और घर की छत पर चढ़कर नोट लुटाते रहे। लोग इस निकाह को “शाही निकाह” का नाम दे रहे हैं, हालांकि, यह चर्चा भी हो रही है कि इतनी बड़ी रकम का इस तरह से प्रदर्शन उचित है या नहीं? लेकिन जांच में मालूम हुआ है कि यह महज एक अफवाह है वीडियो में दिखाई जा रहे व्यक्ति बच्चों के खेलने वाले नकली नोट उड़ाता दिख रहा है।

त्योहार : ईद-उल-अजहा की नमाज का समय जारी
Spread the loveगोरखपुर। ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार 7 जून को सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक शहर की सभी ईदगाह

विशाल पाकड़ के पेड़ की गोद में बच्चों ने हासिल की शिक्षा , विश्व पर्यावरण दिवस पर चली एक दिन की पाठशाला
Spread the loveगोरखपुर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके जाफरा बाजार स्थित विशालकाय पाकड़ के पेड़ की छांव में

इमाम अहमद रज़ा अवार्ड से नवाजे गए मुफ्ती मोहम्मद शोऐब रज़ा*
Spread the loveसिद्धार्थनगर: जनपद के मरकज़ी इदारा दारुल उलूम इमाम अहमद रज़ा में आयोजित सिल्वर जुबली पैयाम-ए-हक कॉन्फ्रेंस और जलसा-ए-दस्तार

बकरीद : कुर्बानी के लिए बिक रहे तमाम रंग व नस्ल के खूबसूरत बकरे
Spread the loveगोरखपुर। अल्लाह के नाम पर कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा 7 जून को है। सात, आठ व नौ