दिल्ली में आतिशी सरकार की हुई शुरुआत : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री

दिल्ली में आतिशी सरकार की हुई शुरुआत : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री
Spread the love
दिल्ली में आतिशी सरकार की हुई शुरुआत : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली में आतिशी ने पांच नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें राज निवास में पद व गोपनीयता शपथ दिलाई। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है और वर्तमान में देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं हैं।

वह कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुकी है ।

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने व इस्तीफा के बाद उन्हें केजरीवाल कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया था। इसके बाद उन्हें तमाम विभाग सौंपे गए थे। इनमें महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, कला संस्कृति और भाषा मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली मंत्रालय शामिल थे।

आतिशी अगर सीएम पद के साथ सब कुछ सामान्य रहा और फरवरी महीने  तक अगर सीएम पद की कमान संभाली तो वह सुषमा स्वराज के रिकॉर्ड को तोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा लंबे समय तक दिल्ली की कमान संभालने वाली सीएम बन जाएंगी। आतिशी के साथ पांच मंत्री जिन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली जिसमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *