पवित्र माह-ए-रमज़ान 1 या 2 मार्च से होगा शुरू

Spread the love

28 फरवरी को देखा जाएगा रमज़ान का चांद,

पहला रोज़ा सबसे छोटा, करीब 13 घंटा 07 मिनट का, आख़िरी रोज़ा सबसे बड़ा, करीब 13 घंटा 57 मिनट का

गोरखपुर। चांद के दीदार के साथ 1 या 2 मार्च से पवित्र माह-ए-रमज़ान शुरु होगा। मुस्लिम घरों व मस्जिदों में रमज़ान की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। रमजाऩ की रातों में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़, क़ुरआन-ए-पाक दोहरा रहे हैं। रमज़ान में रोजेदार दिन में रोज़ा रखेंगे और रात में तरावीह की नमाज़ पढ़ेंगे। अबकी बार रमज़ान का पहला रोज़ा करीब 13 घंटा 07 मिनट का होगा। जो रमज़ान का सबसे छोटा रोज़ा होगा। वहीं रमज़ान का आख़िरी रोज़ा सबसे बड़ा होगा। जो 13 घंटा 57 मिनट का होगा।

युवा आलिम कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने बताया कि 28 फरवरी को माह-ए-शाबान की 29 तारीख़ है, इसी दिन माह-ए-रमज़ान का चांद देखा जाएगा। अगर चांद नज़र आ गया तो 1 मार्च से रमज़ान शुरु हो जाएगा। अगर चांद नज़र नहीं आया तो 2 मार्च से रमज़ान शुरु होगा। 

हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि मुक़द्दस रमज़ान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मग़फिरत, तीसरा जहन्नम से आज़ादी का है। रमज़ान रहमत, ख़ैर व बरकत का महीना है। इसमें रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं। नफ्ल का सवाब फ़र्ज़ के बराबर और फ़र्ज़ का सवाब सत्तर फ़र्ज़ों के बराबर दिया जाता है।

मौलाना महमूद रज़ा ने बताया कि रमज़ान कैलेंडर व कार्ड्स बांटने का सिलसिला जारी हो चुका है। रमज़ान कार्ड्स सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। रमज़ान में सहरी व इफ्तार का समय बहुत अहम होता है। समय से सहरी व इफ्तार करने के लिए मकतब, मदरसा व आमजन रमज़ान कैलेंडर व कार्ड्स छपवा कर निशुल्क बांटते हैं। 

माह-ए-रमज़ान : अंग्रेज़ी तारीख़ : खत्म सहरी : इफ्तार – (गोरखपुर के लिए सहरी-इफ्तार का समय)

1. 02 मार्च : सुबह 4:56 बजे : शाम 6:03 बजे 

2. 03 मार्च : सुबह 4:55 बजे : शाम 6:04 बजे

3. 04 मार्च : सुबह 4:54 बजे : शाम 6:04 बजे 

4. 05 मार्च : सुबह 4:54 बजे : शाम 6:05 बजे 

5. 06 मार्च : सुबह 4:52 बजे : शाम 6:06 बजे 

6. 07 मार्च : सुबह 4:51 बजे : शाम 6:06 बजे

7. 08 मार्च : सुबह 4:50 बजे : शाम 6:07 बजे 

8. 09 मार्च : सुबह 4:49 बजे : शाम 6:07 बजे 

9. 10 मार्च : सुबह 4:48 बजे : शाम 6:08 बजे 

10. 11 मार्च : सुबह 4:47 बजे : शाम 6:08 बजे 

11. 12 मार्च : सुबह 4:45 बजे : शाम 6:09 बजे 

12. 13 मार्च : सुबह 4:44 बजे : शाम 6:09 बजे 

13. 14 मार्च : सुबह 4:43 बजे : शाम 6:10 बजे 

14. 15 मार्च : सुबह 4:42 बजे : शाम 6:10 बजे 

15. 16 मार्च : सुबह 4:41 बजे : शाम 6:11 बजे 

16. 17 मार्च : सुबह 4:40 बजे : शाम 6:11 बजे 

17. 18 मार्च : सुबह 4:39 बजे : शाम 6:12 बजे

18. 19 मार्च : सुबह 4:38 बजे : शाम 6:13 बजे 

19. 20 मार्च : सुबह 4:37 बजे : शाम 6:14 बजे 

20. 21 मार्च : सुबह 4:35 बजे : शाम 6:14 बजे 

21. 22 मार्च : सुबह 4:34 बजे : शाम 6:15 बजे 

22. 23 मार्च : सुबह 4:32 बजे : शाम 6:15 बजे 

23. 24 मार्च : सुबह 4:31 बजे : शाम 6:16 बजे 

24. 25 मार्च : सुबह 4:30 बजे : शाम 6:16 बजे 

25. 26 मार्च : सुबह 4:29 बजे : शाम 6:16 बजे 

26. 27 मार्च : सुबह 4:27 बजे : शाम 6:17 बजे 

27. 28 मार्च : सुबह 4:26 बजे : शाम 6:18 बजे 

28. 29 मार्च : सुबह 4:25 बजे : शाम 6:18 बजे 

29. 30 मार्च : सुबह 4:24 बजे : शाम 6:19 बजे 

30. 31 मार्च : सुबह 4:22 बजे : शाम 6:19 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *