बुलडोजर एक्शन : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का रिएक्शन

Spread the love

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, सियासत हुई गर्म

बुलडोजर एक्शन : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का रिएक्शन

उत्तर प्रदेश। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘2027 में समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा।’ अखिलेश ने ये बातें मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय में कहीं। समाजवादी पार्टी का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है।

अखिलेश यादव सपा कार्यालय लखनऊ में पार्टी के गोरखपुर संगठन को संबोधित करते हुए उनके कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने बुलडोजर एक्शन को लेकर बयान दिया। इसके अलावा सपा मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में दावा किया है कि यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार तय है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी सपा की सरकार बनते ही बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरह मोड़ा जाएगा।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में ये साफ तौर से कहा की ‘2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा और देश की राजनीति उसके चुनावी परिणाम से प्रभावित होगी। बीजेपी की सरकार में , किसान परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। समाज का हर वर्ग परेशान, बदहाल है। निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है।

जिसके बाद बीजेपी ने पलटवार किया और कहा कि 2027 में जनता अखिलेश के सपनों पर बुलडोजर चलाएगी। यही नहीं, सीएम योगी ने भी अखिलेश पर निशाना साधा है
इसी बीच बुलडोजर एक्शन को लेकर चल रहे बयानबाजी पर एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा पलटवार करते हुए ,कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग क्या बुलडोजर चलवाएंगे। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि सबके हाथ में बुलडोजर फिट नहीं बैठता है।

इसी सिलसिले में बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बुलडोजर अपराधियों पर चला है, लेकिन पेट में दर्द अखिलेश जी के क्यों होता है? बुलडोजर चलाने का सपना मुंगेरीलाल और शेखचिल्ली के सपने जैसा है। अखिलेश यादव सपने में भी दुर्भावनापूर्ण, बदले की राजनीति की बात सोचते हैं। 2027 में जनता अखिलेश के सपनों पर बुलडोजर चलाएगी।

  • Inzamam Khan

    Related Posts

    अनिल कुमार मौर्य एक बार फिर बने इंजए के जिलाध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर, झारखंड। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की जिला पूर्वी सिंहभूम इकाई का पुनर्गठन साकची, हाजी अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में किया गया।    यह पुनर्गठन राष्ट्रीय…

    सांप्रदायिकता पर निर्मित फ़िल्म ‘फ़िराक़’ दिखाई गई

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर। गोरखपुर सिनेफाइल्स की ओर से ‘शहीद भगत सिंह पुस्तकालय’, संस्कृति कुटीर जाफ़रा बाजार में नंदिता दास द्वारा सांप्रदायिकता पर निर्मित फ़िल्म ‘फ़िराक़’ की स्क्रीनिंग किया गए। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *